श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अशोक चव्हाण ने इस्तीफा देकर कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, BJP में हो सकते हैं शामिल

maharastra | Ashok Shankarrao Chavan | Member of the Maharashtra Assembly | resigning | lok sabha election 2024 | shreshth bharat |

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। सुत्रों के मुताबिक अशोक चव्हाण ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिले थे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी लंबे समय तक बातचीत हुई। जिसके बाद अशोक चव्हाण ने विधानसभा से स्तीफा दे दिया। हालांकि कांग्रेस और चव्हाण की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड से कांग्रेस के विधायक हैं। वह पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे, खबर है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण की इस मुलाकात के बाद बीजेपी में भी हलचल शुरू हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार और मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा बीजेपी ऑफिस में मौजूद हैं। जानकारी  के मुताबिक 13 नेता अशोक चह्वाण के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे, इनमें कई विधायक भी शामिल हैं। अगर ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकेगा।

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के जनमदिन के मौके पर चव्हाण उन्हें शुभकामनांए देने पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इसी दौरान उनके बीजेपी में शामिल होने की बात हो गई थी। हालांकि तब चव्हाण ने कहा था कि वह विधानसभा अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे।

इन सभी घटनाक्रमों के बीच बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़णवीस का बयान भी चर्चा में आ गया है। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा “मैं आपसे अशोक चव्हाण के बीजेपी में प्रवेश के बारे में सुन रहा हूं। लेकिन कई कांग्रेस नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। आगे-आगे देखो होता है क्या।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला