Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

LOC के पास एक ड्रोन देखे जाने के बाद, भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन पर की गोलीबारी

drone\ jammu kasmir spotted drone\ drone attack\ jammu drone attack\ Shreshth Bharat |

जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन पर भारतीय जवानों ने गोलियां बरसाई, जिसके बाद पाकिस्तानी ड्रोन आसमान से गायब हो गया। जासूसी करने के इरादे से आया पाकिस्तान ड्रोन कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ड्रोन लाइन ऑफ कंट्रोल के पास देखा गया है इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं देखी जा चुकी है।

LOC पर भारतीय सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों ने कई राउंड फायरिंग की। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी के सामने ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया ।

पाकिस्तान की इस नापाक गतिविधि को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना High Alert पर है। अधिकारियों को शक है कि ड्रोन ने भारतीय सीमा में कोई सामान ना गिराया हो, इसी को देखते हुए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी जारी कर दिया। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घोषणा की है कि जो भी सीमा पार से नशीले पदार्थ, हथियार और विस्फोटक सामग्री गिराने वाले ड्रोन के बारे में सूचना देगा उसे 3 लाख रूपये नकद दिए जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग