Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई मामले थे दर्ज

Aman Sahu Encounter: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मारा गया है। यह घटना तब हुई जब अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल से लाया जा रहा था।
Aman Sahu Encounter

Aman Sahu Encounter: झारखंड के पलामू जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू मारा गया है। यह घटना तब हुई जब अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल से लाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

मुठभेड़ की घटना

पुलिस के अनुसार, अमन साहू ने एसटीएफ के एक जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने एक जवान पर गोली भी चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को मार गिराया। छत्तीसगढ़: रायपुर से रांची (झारखंड) ले जाते समय पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साहू मारा गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजी गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

https://twitter.com/ians_india/status/1899327683898769462

अमन साहू का अपराधिक इतिहास

अमन साहू पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था। करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था।

एनटीपीसी डीजीएम मर्डर केस में था नाम

अमन साहू का नाम एनटीपीसी डीजीएम मर्डर केस में भी सामने आया था। हाल ही में 8 मार्च को झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग