Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

JSSC-CGL रद्द होने पर रांची में छात्रों की ‘आभार यात्रा’, 60 दिन बाद फिर आंदोलन की चेतावनी

Jharkhand Student Protest Ends

Jharkhand Student Protest Ends: झारखंड सरकार द्वारा JSSC-CGL समेत 22 परीक्षाओं को रद्द करने और छात्रों की कई मांगें स्वीकार किए जाने के बाद बुधवार को रांची में छात्रों ने भव्य ‘आभार यात्रा’ निकाली। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुई यह यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और छात्र नेता शामिल हुए।

Jharkhand Student Protest Ends: छात्रों ने नारेबाजी और राष्ट्रीय ध्वज लहराकर मनाया जीत का जश्न

यात्रा के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रीय ध्वज लहराए। कई जगहों पर लोग नाचते, पटाखे फोड़ते और एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी यात्रा में पहुंचे। 16 दिनों की भूख हड़ताल कर चुके महतो को समर्थकों ने कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया।

महतो ने कहा कि लंबे आंदोलन और उनकी 16 दिन की भूख हड़ताल के बाद सरकार ने छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की। उनके मुताबिक, 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई है और 22 परीक्षाएं रद्द की गई हैं। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और कथित पेपर माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताया। (Jharkhand Student Protest Ends)

छात्र नेताओं ने 26 दिनों के संघर्ष को बताया फैसले की वजह

छात्र नेताओं रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार और कुणाल प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले छात्रों के 26 दिनों के संघर्ष का परिणाम हैं। सरकार ने कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच के लिए दो महीने यानी 60 दिन का समय मांगा है, जिसे छात्रों ने स्वीकार किया है।

हालांकि, नेताओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि 60 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। रविंद्र पासवान ने कहा कि यदि तय समय में छात्रों की मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे और सीबीआई जांच की मांग को लेकर दबाव बनाएंगे। (Jharkhand Student Protest Ends)

पीयूष कुमार और कुणाल प्रताप सिंह ने भी चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में छात्र और अधिक ताकत के साथ आंदोलन स्थल पर लौटेंगे। सविता कुमारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर फिर भूख हड़ताल और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

TGT-2016 भर्ती में LPA वापस लेने की मांग

वहीं, छात्र नेता राहुल क्रांति ने छात्रों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने सरकार से TGT-2016 भर्ती मामले में दायर LPA वापस लेने की भी मांग की, ताकि राज्य में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नियुक्तियों का रास्ता साफ हो सके। (Jharkhand Student Protest Ends)

CID जांच के बाद JSSC-CGL समेत 22 परीक्षाएं रद्द, छह पर लगी रोक

झारखंड सरकार ने CID जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर JSSC-CGL समेत आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा आयोजित 22 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा छह अन्य परीक्षाओं की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित की गई है।

छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार को अब 60 दिनों के भीतर परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर छात्र आंदोलन को फिर से शुरू करेंगे और इस बार पहले से अधिक मजबूती के साथ सरकार पर दबाव बनाएंगे। (Jharkhand Student Protest Ends)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Vande Mataram Row
Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद पर शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी’
Smriti Irani
BJP की ‘नवीन टीम’ में स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक…, क्या बनेंगी अगली सुषमा स्वराज? भाजपा ने 2027 के लिए चला मास्टरस्ट्रोक
Varanasi Ganga Water Level Rises
वाराणसी में गंगा का जलप्रहार, डूबे शवदाह प्लेटफॉर्म; छतों पर हो रही आरती, 46 राहत शिविर अलर्ट
Delhi Jal Board scam
Delhi: STP टेंडर घोटाले में जैन की गिरफ्तारी के बाद सियासी संग्राम, AAP ने उठाए कार्रवाई के समय पर सवाल; BJP ने कहा- भ्रष्टाचार का नतीजा
Delhi CNG Pump Blast
दिल्ली के CNG पंप पर भीषण हादसा, ट्रक का सिलेंडर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल
Vande Mataram Row
CWC बैठक में कांग्रेस का फैसला; वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही गाएगी पार्टी', 1937 के फैसले पर कायम रहने का ऐलान