Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Haryana: 17 जुलाई से जींद–सोनीपत रूट पर दौड़ेगी भारत की पहली दैनिक हाइड्रोजन ट्रेन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

India's First Hydrogen Train

India’s First Hydrogen Train: रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल मार्ग पर चलने वाली भारत की पहली दैनिक हाइड्रोजन-चालित ट्रेन सेवा (ट्रेन नंबर 74010/74009) को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। ट्रेन 17 जुलाई को शुरू होगी। यह पर्यावरण-अनुकूल ईंधन (हाइड्रोजन) से चलेगी। यह ट्रेन 75 किमी/घंटा की गति से दौड़ेगी।

India’s First Hydrogen Train: 12 स्टेशनों पर होगा ठहराव, सुबह जींद से रवाना होकर दोपहर तक लौटेगी सेवा

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 74010 (जींद से सोनीपत) सुबह 07:40 बजे जींद से रवाना होगी और सुबह 09:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 74009 (सोनीपत से जींद) वापसी में यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे सोनीपत से छूटेगी और दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी।

यह सेवा जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, इसापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना हरियाणा और बरवासनी स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच प्रतिदिन दो राउंड-ट्रिप (आना-जाना) करेगी, जिससे कुल 356 किलोमीटर की दूरी तय होगी। (India’s First Hydrogen Train)

हाइड्रोजन फ्यूल-सेल तकनीक से चलेगी, धुएं की जगह निकलेगी केवल जलवाष्प

यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल-सेल तकनीक पर काम करती है, जिसमें से धुएं के बजाय केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है। हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर बिजली बनाते हैं। इस बिजली से ट्रेन की मोटर चलती है। इस प्रक्रिया में धुएँ की जगह केवल पानी और भाप निकलती है। इससे प्रदूषण नहीं होता।

यह ट्रेन डीजल से चलने वाली ट्रेनों की जगह लेगी। इससे हवा साफ रहेगी। इस पहल के साथ, भारत जर्मनी, जापान, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे उन देशों में शामिल हो गया है जो हाइड्रोजन-संचालित रेल परिवहन की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं। (India’s First Hydrogen Train)

10 कोच, 2,600 यात्रियों की क्षमता और 75 किमी/घंटा की रफ्तार

10 कोच वाली इस DEMU ट्रेन की क्षमता लगभग 2,600 यात्रियों (682 सीटें) की है और यह 75 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन के संचालन के लिए जींद में एक स्वदेशी हाइड्रोजन स्टोरेज और रिफ्यूलिंग स्टेशन बनाया गया है, जिसे पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) से मंजूरी मिल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को जींद में आयोजित एक समारोह के दौरान इस पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। (India’s First Hydrogen Train)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
West Bengal Birbhum Hotel Fire Incident
पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास बड़ा हादसा, होटल में आग लगने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 11 से ज्यादा घायल
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के दम पर 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
Varanasi Tantrik Murder Mystery
हाथ-पैर बांधे, लोहे की रॉड... वाराणसी में तांत्रिक की निर्मम हत्या का खुलासा; अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम, 6 गिरफ्तार