श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद होगा विधानसभा चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। विधानसभा की 90 सीटों पर 3 चरण में मतदान किया जाएगा।
Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Date

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। विधानसभा की 90 सीटों पर 3 चरण में मतदान किया जाएगा। चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें से 3.71 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी और 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

आखिरी बार चुनाव 2014 में चुनाव हुए

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि लोग न केवल बदलाव चाहते हैं, बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज भी बुलंद करना चाहते हैं। उम्मीद और लोकतंत्र की यह झलक दिखाती है कि लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं। वे अपनी किस्मत खुद लिखना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में बुलेट के बजाय बैलेट को चुना।

‘सभी उम्मीदवारों को मिलेगी सुरक्षा’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पार्टियों ने एक और अनुरोध किया था कि उनके जो उम्मीदवार हैं और पार्टी के पदाधिकारी हैं, उन सभी को बराबर सुरक्षा मिले। ऐसा न हो कि किसी को कम सुरक्षा मिले। हमने इसे लेकर दिशा-निर्देश दे दिए हैं कि सभी उम्मीदवारों को सुरक्षा मिले।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल