श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

हरियाणा के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ईडी की छापेमारी, 5 करोड़ के करीब कैश बरामद


हरियाणा से इस वक्‍त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच हुआ है। ईडी ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुए अवैध माइनिंग के मामलों के बाद यह ईडी का बड़ा एक्शन है। दिलबाग सिंह और उनके संपर्क में आने वाले खनन कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। पिछले 24 घंटे से ये रेड जारी है।

नेता के ठिकानों से अवैध हथियार जब्‍त

आईएनएलडी नेता दिलबाग सिंह के ठिकानों से अवैध हथियार भी जब्‍त किए हैं। यह हथियार विदेशी बताए जा रहे हैं। बरामद हथिया में कुछ मेड इन जर्मनी के हैं। ईडी की टीम ने इसके अलावा 300 जिंदा कारतूस भी जब्‍त किया गया है। इसके अलावा 5 किलो सोना भी बरामद किया गया है। नोटों की गिनती अभी जारी है। सूत्रों की मानें तो अबतक 5 करोड़ रुपये कैश मिला है। इसके अलावा 100 से अधिक शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। आईएनएलडी नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर जब नोटों की गड्डियां मिलने लगीं तो ईडी के अफसर भी हैरान रह गए। आधी रात के बाद साढ़े 12 बजे तक 5 करोड़ रुपये की गिनती की जा सकी थी। बरामद कैश की गिनती फिलहाल की जा रही है।

कई ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की टीम ने दिलबाग सिंह के तमाम ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। हरियाणा के यमुनानगर के साथ-साथ सोनीपत, करनाल, मोहाली, चंडीगढ़ और फरीदाबाद में टीम छापेमारी कर रही है। बता दें कि करनाल में भाजपा नेता मनोज वधवा के घर ईडी ने छापेमारी की है, तो वहीं कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार, और उनके सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी ईडी की टीम पहुंची है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी