श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा 60 वर्षों का रिकॉर्ड, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Report: मौसम विभाग ने बताया कि साल 2000 के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 जून 2010 को 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो बुधवार...
Weather Report

Weather Report: पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। बीते बुधवार को तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 60 वर्षों में सबसे अधिक था। मौसम विभाग ने बताया कि साल 2000 के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 जून 2010 को 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो बुधवार को दर्ज किए गए तापमान से कम था। यानी साल 2024 की गर्मी ने पूरे 60 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

हालांकि, बुधवार को विभाग ने दिल्ली में बूंदाबांदी और गरज की संभावना जताई थी, लेकिन इसके बावजूद भी बुधवार को राज्य लगातार 11वें दिन लू की चपेट में रहा। दिल्ली में बुधवार को धूलभरी हवाएं भी चलीं, जिनकी अधिकतम गति 46 किमी प्रति घंटा थी। गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। दिल्ली में बुधवार को लगातार 37वें दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

बता दें कि इस सीजन में कम से कम सात बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। इसमें दो दिन जून के और पांच दिन मई के शामिल हैं। हीट इंडेक्स भी 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आगे भी इसके बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में हो सकती है बारिश

भीषण की कहर झेल रहे दिल्ली वालों के लिए मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है (Weather Report)। मौसम में हल्के बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। नतीजतन आसमान में बादल छाने शुरू हो गए हैं। 20 जून को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला है। हालांकि, इसके बाद से फिर से गर्मी होगी।

काल बनी भीषण गर्मी, 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 7 की मौत; वेंटिलेटर पर 13 मरीज


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी