Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गरीबों पर रहम करो भगवान, गर्म भट्ठी बने घर; गर्मी से हाल बेहाल

Extreme Heat In Delhi-NCR: इस भीषण गर्मी में उनकी रातों की नींद पूरी नहीं हो रही, जिस कारण उनके काम काफी प्रभावीत हो रहे हैं...
Extreme Heat In Delhi-NCR

Extreme Heat In Delhi-NCR: पहले तो गर्मी की मार, फिर लाइट का चले जाना। दिल्ली वासियों की तो रातों की नींदें ही उड़ गई हैं। लाइट का यू घंटों तक चले जाना और एसी-कूलर का न होना लोगों के लिए आफत बन गई हैं। दरअसल, दिल्ली में ऐसे लाखों लोग हैं, जिनके पास न तो एसी है और न ही कूलर। ये हर दिन कमाते हैं और परिवार का गुजारा भी इसी में करते हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी में उनकी रातों की नींद पूरी नहीं हो रही, जिस कारण उनके काम काफी प्रभावीत हो रहे हैं। नींद पूरी न होने के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ जा रहा है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बीते 40 दिन से पारा 40 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। दिन तो दिन, रात को भी दिन के जितनी ही गर्मी पड़ रही है। नॅार्मली रात में मौसम ठंडा होता है, लेकिन इस भीषण गर्मी में रात 3 बजे से सुबह 7 बजे के बीच 33 डिग्री तक तापमान रह रहा है।

दिल्ली के ज्यादातर क्षेत्रों में 25-50 वर्ग गज के घर बने हुए हैं, जो गर्मी के कहर को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे और गर्म भट्ठी जैसे उबल रहे हैं। रात को पंखे की गर्म हवा से नींद नहीं आती। बिस्तर की बजाय ये लोग फर्श पर सो रहे हैं, लेकिन फर्श भी गर्म रह रहा है। घर में कूलर तो है, लेकिन ये भी ठंडी हवा नहीं देता। नींद नहीं पूरी होने से लोगों का सिर भारी रह रहा है।

Extreme Heat In Delhi-NCR: पानी की टंकियां उबल रहीं

दिल्ली के लोग पहले से ही पानी की किल्लत झेल रहे है। ऐसे में उनके छतों पर रखीं पानी की टंकियां भी इस भीषण गर्मी में उबल रही हैं। चौबीस घंटे इसमें से उबला पानी आ रहा। घर के अंदर रखा पानी भी गर्म हो जा रहा है।

गर्म भट्ठी बने घर

इस गर्मी के सामने तो बड़े-बड़े लोगों के बंगले तक नहीं बच पा रहे, तो टिन शेड से बनाए गए घर क्या ही बच पाएंगे। टिन शेड से बनाए गए घर मानों गर्म भट्ठी बन गए हैं। ऐसे में इनमें कोई कैसे रह सकता है, पर वो कहते है न जिनके सिर पर छत न हो, ऐसे मजबूर लोग कहीं भी रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा 60 वर्षों का रिकॉर्ड, जानें आज के मौसम का हाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा