Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में आए भूकंप के तेज झटके, जानें क्यों आता है?

Earthquake In Delhi-NCR: देश के साथ-साथ दिल्ली-NCR में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई।
Earthquake In Delhi-NCR

Earthquake In Delhi-NCR: आज देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-NCR में भी बुधवार को भूकंप के तेज झटके से लोग सहम गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। साथ ही इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस झटके में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।

दिल्ली के साथ भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। वहीं, भारत के साथ-साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके आए थे। दिल्ली में दो हफ्तों में दूसरी बार भूकंप आया है।

क्यों आता है भूकंप?(Earthquake In Delhi-NCR)

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे होने वाली गतिविधियों के कारण आते हैं। पृथ्वी की सतह चार प्रमुख परतों से बनी है- इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल को मिलाकर लिथोस्फेयर कहते हैं, जो कई टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित होती है। ये टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार धीमी गति से हिलती रहती हैं।

जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं, या एक-दूसरे के नीचे चली जाती हैं, तो बहुत अधिक ऊर्जा पैदा होती है। यह ऊर्जा भूकंप के रूप में बाहर आती है जिस वजह से धरती की सतह हिलने लगती है।

भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है। यह स्केल 1 से 9 तक होता है, जिसमें 1 सबसे कम और 9 सबसे अधिक तीव्रता को दिखाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा