श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी का रेवाडी दौरा आज, करेंगे एम्स का शिलान्यास

New Delhi, Dec 27 (ANI): Prime Minister Narendra Modi attends the virtual interaction with the beneficiaries of the Viksit Bharat Sankalp Yatra, in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान-हरियाणा के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से ओर से बृहस्पतिवार को एक बयान जारी किया गया। जिसके मुताबिक पीएम मोदी आज यानि शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा करेंगे। इस दौरे में पीएम मोदी और शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हरियाणा में अभी किसान आंदोलन चल रहा है और कई किसान नेता पीएम मोदी के विरोध में नारे लगा रहे हैं।

पीएम मोदी ने लिखा, ”हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज दोपहर करीब 1.15 बजे रेवाड़ी में एम्स और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखने के साथ ही कई और प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इनसे राज्य का स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन सेक्टर और समृद्ध होगा।”

पीएम मोदी आज हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स का शिलान्यास करेंगे। रेवाड़ी एम्स की आधारशिला रखी जाएगी। करीब 1,650 करोड़ की लागत से बनने वाला संस्थान रेवाड़ी के माजरा मुस्तिल भालखी गांव में 203 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी आने वाले सात दिनों में देश को सात एम्स सौंपने वाले हैं। इसकी शुरुआत आज से हरियाणा के रेवाड़ी से होगी। इसके बाद 20 फरवरी को जम्मू एम्स का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 25 फरवरी को गुजरात के राजकोट, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, पंजाब के बठिंडा और मंगलागिरी एम्स का लोकार्पण किया जाएगा।

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया था कि पिछली सरकारों में सात दशक के दौरान देश को छह एम्स सौंपे थे, लेकिन मोदी सरकार के एक दशक में 10 नए एम्स क्रियाशील हैं। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत कुल एम्स की संख्या 22 है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...