श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Greater Noida Extension के गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में आग, लाखों का सामान जलकर खाक

FIRE | GREATER NOIDA | GAUR CITY | SHRESHTH BHARAT

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड़ा एक्टेंशन के गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में  गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की वजह से लाखों का सामना जलकर खाक हो गया। इस घटना में चार ओर फ्लैट में आग लगी है। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बिल्डिंग में धूंआ-धूंआ हो गया। आग लगने के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां रहने वाले एक शख्स ने दमकल विभाग को फोन किया। कुछ ही देर में मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची गई। इससे पहले वहां रहने वाले लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में गनीमत रही है कि किसी की जान हानि नहीं हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट्स के अंदर में कई लोग फंसे हुए थे। आग लगने की जानकारी दमकल के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद वहां दमकल की दो गाड़िया पहुंचने बाद आग बुझाने के प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

आग लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और इसके बाद आग के लगने के बारे में आस-पास से लोगों से पूछताछ करने लगी। लेकिन आग लगने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

नोएडा के CFO प्रदीप कुमार ने बताया, “गौर सिटी के 16वें एवेन्यू से करीब 9:35 पर हमें आग की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमारी 3 गाड़ियां रवाना हुई। आग बंद फ्लैट में लगी है। फ्लैट में रहने वाले लोग कल ही बाहर चले गए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरे मंजिल की आग के कारण तीसरे मंजिल तक आग पहुंच गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज