श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिव्या पाहुजा हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार बरामद, शव अभी तक नहीं मिला

6

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक उसने वह कार बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था। दिव्या पाहुजा की एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हांलाकि मॉडल का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।  

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले बुधवार को, हरियाणा के गुरुग्राम में 27 वर्षीय एक महिला की कथित हत्या से जुड़े मामले में कम से कम तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता की पहचान पंजाब की पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा के रूप में की गई है, जिसकी कथित तौर पर अभिजीत सिंह ने हत्या कर दी थी, जो उस होटल का मालिक है जहां हत्या हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि आरोपी शव को होटल से खींचकर कार में ले गए। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कहा “दिव्या (27) नाम की लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के साथ गई थी, जो एक होटल का मालिक है। जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, तो अपराध का खुलासा हुआ।”

पुलिस ने कहा कि पाहुजा की कथित तौर पर होटल मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसकी ‘अश्लील तस्वीरों’ के जरिए उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूले थे। मुख्य संदिग्ध अभिजीत सिंह और दो अन्य हेमराज और ओमप्रकाश सहित तीन लोगों को बुधवार को गुरुग्राम अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को 3 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान अभिजीत सिंह (56), हेमराज (28) और ओमप्रकाश (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा “गुरुग्राम के सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध टीम भी मामले की जांच कर रही है।”

इस बीच दिव्या के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिजीत और अन्य पर मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा