Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिव्या पाहुजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Divya Pahuja Murder | shreshth bharat

2 जनवरी को गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल दिव्या पाहुजा  के शव का रविवार को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के शवगृह में पोस्टमार्टम किया गया। चार चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। करीब पौने दो घंटे तक पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मॉडल की आंख के ऊपर गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम के दौरान मॉडल की आंख के पास से गोली के छर्रे बरामद हुए हैं।  शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि गोली बिलकुल सटाकर मारी गई थी। वहीं उसके सिर से गोली भी निकाली गई है। डाक्टरों ने अन्य जांचों के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस की तरफ से विसरा के अलावा शरीर के कई अंग मधुबन की फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। दिव्या के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

दिव्या की बहन नैना ने जब पहली बार शव देखा तो उसे सदमे सा लगा और वह बिलख-बिलख कर रो पड़ी थी। 11 दिन से पानी में होने के चलते लाश पूरी तरह फूल गई थी। उसका शव ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे कोई प्लास्टिक की बॉडी हो। यह सब देख नैना अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रो पड़ी। दिव्या पाहुजा का देर रात गुरुग्राम के मदनपुरी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार