श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सिक्किम: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पर्यटकों को निकालने का काम जारी


सिक्किम में आई अचानक जल प्रलय के कारण वहां के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में संपर्क बहाल करने और पर्यटकों को निकालने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से अलग-थलग पड़े इलाकों में अस्थायी पुलों और दूसरे साधनों की स्थापना कर संपर्क बहाल करने और फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम जारी है। सेना और कई सरकारी एजेंसियों के जवान परेशान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

उत्तरी सिक्किम में फंसे लगभग 1700 पर्यटकों में से 26 विदेशियों सहित कुल 690 पर्यटकों को भारतीय वायु सेना ने लाचेन और लाचुंग शहरों से हवाई मार्ग से बचाया गया है।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित चुंगथांग में सेना और बीआरओ के जवानों ने शहर से गुजरने वाली सड़क से कीचड़ को साफ किया। आईटीबीपी और लोगों की मदद से एक लॉग ब्रिज पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों सहित 500 से ज्यादा लोगों को लॉग ब्रिज को पार कर लिया और सेना के इंजीनियर पुल को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

दुर्गम इलाके और खराब मौसम का सामना करते हुए सेना की एक टीम ने चाटेन इलाके में फंसे 11 नागरिकों को तत्काल भोजन और चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। इससे पहले राबोम के अलग-थलग पड़े गांव के लिए एक पैदल मार्ग खोला गया था, जहां 245 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 129 कुंदन हाइडल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी हैं।

लाचुंग में मोबाइल फोन कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है जबकि लाचेन घाटी में जल्द ही कनेक्टिविटी बहाल कर दी जाएगी।

वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने लोगों और वहां तैनात सेना एवं आईटीबीपी के जवानों के लिए करीब 58 टन राहत सामग्री उत्तरी सिक्किम पहुंचाई।

सिक्किम में आई बाढ़ के एक हफ्ते बाद भी 76 लोग लापता हैं। दोनों राज्यों के अधिकारियों के अनुसार अब तक सिक्किम में 36 शव मिले हैं जबकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में नदी के किनारे अलग-अलग पर 41 शव मिले हैं।

ल्होनक ग्लेशियल झील में बादल फटने से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिससे तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। कस्बों और गांवों में बाढ़ आने से लगभग 87,300 लोग प्रभावित हुए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ind vs ban
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, बांग्लादेश की टीम 149 पर हुई ढेर
cbi
NEET PAPER 2024: CBI ने प्रिंसिपल अहसानुल हक समेत 6 के खिलाफ कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र
Women T20 World Cup 2024 Sri Lanka Squad
Women T20 World Cup: श्रीलंका की टीम का एलान, बाएं हाथ की स्पिनर रनावीरा की वापसी
EY India Employee Death| shreshth bharat
वर्क लोड के कारण गई 26 साल की CA की जान, अब चेयरमैन बोले- ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा
Bengal Doctors End Protest
बंगाल के डॉक्टरों ने खत्म किया प्रदर्शन, शनिवार से लौटेंगे काम पर
India vs Bangladesh:| shreshth bharat
India vs Bangladesh: भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने टेके घुटने, 40 रनों पर गंवाए 5 विकेट