श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘लियो’ तमिलनाडु के सिनेमाघरों में हुई रिलीज

11

साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की फिल्म ‘लियो’ आज तमिलनाडु के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर उनके फैन के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। हजारों फैन सिनेमाघरों के बाहर उत्साह में नाचते, डोल बजाते और फिल्म के बैनर पर दूध चढ़ाते नजर आए।

लियो, एक तमिल फिल्म है। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म मास्टर के बाद विजय और फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म लियो में स्टार अभिनेता विजय के साथ मेन लीड में अभिनेत्री तृषा कृष्णन नजर आ रही हैं। वे उनके साथ घिल्ली, कुरुवी, थिरुपाची और आथी जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

फिल्म लियो में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। उनकी ये पहली तमिल फिल्म है। संजय दत्त के अलावा फिल्म में अर्जुन सरजा, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद, मिसस्किन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने विजय अभिनीत कथ्थी, मास्टर और बीस्ट जैसी हिट फिल्मों में संगीत दिया है। फिल्म लियो का साउंडट्रैक भी उन्होंने ही तैयार किया है। फिल्म को एस. एस. ललित कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

मद्रास हाईकोर्ट ने सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो से जुड़ी उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया जिसमें तमिलनाडु सरकार को सुबह सात बजे फिल्म का विशेष शो दिखाने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि सरकार ने पांच शो की अनुमति दी है, लेकिन 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सुबह नौ बजे से रात डेढ़ बजे तक निर्धारित समय के दौरान उन्हें दिखाना संभव नहीं होगा। कोर्ट ने सुबह चार बजे के शो की अनुमति देने के निर्माता के अनुरोध को भी खारिज कर दिया।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज