Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल के बयान पर संसद में आर-पार

राहुल गांधी पीयूष

राहुल गांधी पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए, ऐसा कहकर भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के लंदन में विवादास्पद बयान पर, राहुल गांधी को घेरा है. राहुल गांधी के बयान पर सियासत अब तेज हो गई है, राहुल गांधी के बयान पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को घेरा.

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के बयान का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेता से माफी की मांग की है. राज्यसभा सांसद ने कहा कि बड़े ही शर्मनाक तरीके से एक विपक्ष के नेता ने विदेश में जाकर भारत की न्यायापालिका, सेना, चुनाव आयोग और सदन का अपमान किया है, राहुल गांधी ने गलत आरोप लगाए हैं, राहुल गांधी को सदन में आकर देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लंदन में ये तक कह दिया था कि ‘वे जब संसद में बोलते हैं तो उनका माइक बंद कर दिया जाता है’. लंदन में राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर भी जमकर निशाना साधा था, तब राहुल ने RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन तक से कर दी थी.

राहुल के लंदन में इस बयान के खिलाफ बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है पहले लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी राहुल के विवादास्पद बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. राज्यसभा में राहुल गांधी पर राज्यसभा में ज़ुबानी हमले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका यह कहकर बचाव किया कि राहुल गांधी इस सदन के सदस्य नहीं हैं उनके ऊपर की गई टिप्पणी की मैं निंदा करता हूँ. राहुल गांधी का ये बयान इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा