श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में मिला दिग्गजों को सम्मान


नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन में से एक है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में विभिन्न कैटेगरी में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए अवार्ड जीतने वाली महिला कालाकारों ने सशक्त महिला पात्र का अभिनय किया। साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए पल्लवी जोशी, आलिया भट्ट और कृति सेनन को बधाई दी। लोकप्रिय अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की विजेता फिल्मों से जुड़े सभी लोगों की सराहना की।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 विजेता लिस्ट:

कैटेगरी  विजेता
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म ‘रॉकेट्री’: ‘द नांबी इफेक्‍ट’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता   अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार: द कश्मीर फ़ाइल्स
  सर्वश्रेष्ठ निर्देशक निखिल महाजन, गोदावरी
संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

कृति सेनन (मिमी)

  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री   पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
 

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

पंकज त्रिपाठी (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार भाविन रबारी (छैलो शो)
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म चार्ली 777
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म सरदार उधम सिंह
सर्वश्रेष्ठ गीत चन्द्रबोस (कोंडा पोलम का धाम धाम धाम)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला) श्रेया घोषाल (इराविन निज़ाल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष) काल भैरव (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (बैकग्राउंड म्यूजिक) एमएम कीरावनी (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (सॉंग) देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा (ओरिजिनल) शाही कबीर (नयट्टू)
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म घर
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म छैलो शो
सर्वश्रेष्ठ तमिल फ़िल्म कदैसी विवासयि
सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म उप्पेना
सर्वश्रेष्ठ मैथिलि फिल्म सामन्था
सर्वश्रेष्ठ छायांकन अविक मुखोपाध्याय, सरदार उधम सिंह
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी प्रेम रक्षित (आरआरआर)
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (अंतिम मिश्रित ट्रैक का री-रिकॉर्डिस्ट) सिनॉय जोसेफ, सरदार उधम सिंह
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (ध्वनि डिजाइनर) अनीश बसु, झिल्ली
सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट) अरुण असोक और सोनू केपी, चविट्टू
सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म गांधी & कं.
पर्यावरण संरक्षण/संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आवासव्यूहम्
सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुनाद
किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार मेप्पडियन, विष्णु मोहन
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फ़िल्म प्रत्यक्ष
सर्वश्रेष्ठ मैटैलोन फ़िल्म ईकोही यम
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म अनुर
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म कालकोक्खो
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म एकदा काय जाला
सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फ़िल्म बूम्बा सवारी
सर्वश्रेष्ठ मेकअप प्रीतिशील सिंह (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एडिटिंग संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन दिमित्री मलिक और मानसी ध्रुव मेहता, सरदार उधम
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट श्रीनिवास मोहन, आरआरआर
सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइनर वीरा कपूर ई, सरदार उधम
विशेष जूरी पुरस्कार शेरशाह, विष्णुवर्धन
सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी राजा सुलैमान, आरआरआर

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में की गयी थी ।

 

 

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Rhea Chakraborty| SHRESHTH BHARAT
दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला?
VSHORADS Missile| SHRESHTH BHARAT
भारत ने VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जानें इसकी खासियत
Ayodhya Deepotsav| SHRESHTH BHARAT
अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में 'दीप' जला रही योगी सरकार, दीपोत्सव में कमा रहे लाखों रुपये
Shahid Kapoor Mira Rajput| SHRESHTH BHARAT
पत्नी मीरा संग मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Shehnaaz Gill On Siddharth Shukla| SHRESHTH BHARAT
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर काफी पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, एक्ट्रेस ने कहा- वो इतना…
Lucknow:| SHRESHTH BARAT
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने कोचिंग सेंटर में किया सुसाइड