Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IT ने छापेमारी में की 102 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

15

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कहा कि आयकर विभाग ने कर्नाटक और अन्य राज्यों में सरकारी ठेकेदारों तथा ‘रियल स्टेट’ करोबारियों के खिलाफ छापेमारी की। इन्कम टैक्स द्वारा की गई छापेमारी में 94 करोड़ रुपए का नकद, लगभग 8 करोड़ रुपए मुल्य के सोने और हीरे के आभूषण तथा 30 लग्ज़री घड़ियां जब्त की हैं। आयकर विभाग ने दिल्ली समेत बेंगलुरु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के 55 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘छापे में करीब 94 करोड़ की नकदी, आठ करोड़ रुपए मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए। कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती हुई है।’ बयान में कहा, ‘एक निजी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति के परिसर से विदेश निर्मित 30 महंगी घड़ियां बरामद की गईं जबकि व्यक्ति का घड़ियों के व्यापार से कोई संबध नहीं है।’

छापेमारी के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों के बीत जंग छिड़ गई है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने कहा कि छापेमारी में मिले रुपयों का संबंध कांग्रेस से है, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इन आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें खारिज़ कर दिया है।

सीबीडीटी के मुताबिक, ‘कर चोरी’ के तौर-तरीकों से संकेत मिलता है कि ये ठेकेदार फर्जी खरीद की बुकिंग कर, उप-ठेकेदारों के साथ मिलकर खर्चों का गैर-वास्तविक दावा और अर्हता नहीं होने वाले खर्चों का दावा करके व्यय को बढ़ाकर अपनी आय कम दिखाने में शामिल थे। सीबीडीटी के अनुसार, अनुबंध रसीद के उपयोग में पाई गई ‘अनियमितताओं’ के परिणामस्वरूप ‘भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी’ और ‘अघोषित’ संपत्ति बनाई गई।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट