Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई के कांदिवली इलाके में लगी भीषण आग 2 की मौत 3 घायल

101

मुंबई के कांदिवली इलाके में आठ मंजिला रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर एक फ्लैट में सोमवार दोपहर आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं। दोपहर करीब 12.30 बजे पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग की पहली मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गई। आग उसी मंजिल पर बिजली के तारों तक फैल गई।

एक निवासी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के बाद घायलों को पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 43 साल के ग्लोरी वालफैटी और आठ साल के जोसु जेम्स रॉबर्ट को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की पहचान 40 साल की लक्ष्मी बूरा, 24 साल की राजेश्वरी भरतरे और 76 साल के रंजन सुबोध शाह के रूप में हुई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया “घायलों का इलाज चल रहा है। राजेश्वरी भरतरे 100 प्रतिशत जल गईं हैं वहीं बाकि दो घायल 50 फीसदी जले हैं।”

इस महीने की शुरुआत में मुंबई के गोरेगांव इलाके में सात मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से सात लोगों की जान चली गई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे जबकि 30 लोगों को बचाया गया था।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा