श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली बार महिला के हाथों होगा रावण दहन

61

अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को दशहरे के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेगी।

अर्जुन सिंह ने कहा कि समिति ने महिला आरक्षण विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के मद्देनजर ये निर्णय लिया है।

रामलीला समिति के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘चाहे वो फिल्म स्टार हो या राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी की मौजूदगी होती है। अतीत में, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की है। पूर्व में फिल्म अभिनेता अजय देवगन और जॉन अब्राहम भी आयोजन में शामिल हुए हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। इस दफ़ा हमारे आयोजन के 50 साल में पहली बार कोई महिला रावण दहन करेगी।’’

पिछले महीने संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट सुनिश्चित करता है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज