Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भ्रम पर आधारित है कोलकाता का खास दुर्गा पूजा पंडाल

51

पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय मशहूर त्यौहार दुर्गा पूजा में हर साल खास और आकर्षक थीम वाले पंडाल बनाए जाते हैं। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए दम दम भारत चक्र दुर्गा पूजा पंडाल ने इस साल ‘भ्रम’ विषय चुना है। इसमें बंगाली लोक रंगमंच की कठपुतलियां शामिल हैं।

पंडाल में कठपुतलियों और कठपुतली कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करते दिखाया गया है। आयोजकों के मुताबिक कठपुतलियां सजावट और खूबसूरती से कहीं ज्यादा होती हैं। इस पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति भी अनोखी शैली में बनाई गई है। ये चार सिरों वाली कठपुतली जैसी दिखती है, जो सभी तरफ देख रही है। पूरे हॉल में कठपुतली कलाकारों को मूर्ति से जुड़े तार खींचते हुए देखा जा सकता है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा एक कार्निवल के समान होता है। पूरा शहर रोशनी, संगीत और त्यौहार से जीवंत हो उठता है। दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है। ये पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला सांस्कृतिक उत्सव है।

दमदम भारत चक्र दुर्गा पूजा के अध्यक्ष ने कहा कि “इसके माध्यम से हम एक इंसान की राय दिखाना चाहते हैं, जो दरअसल भ्रम है। इसका मतलब है कि हम जो सोचते हैं वो वास्तव में नहीं हो रहा है। मेरा मतलब है कि हम सोच सकते हैं कि हम दुनिया पर शासन करते हैं। लेकिन क्या हम दुनिया पर राज करते हैं? हम नहीं करते।”

“आप देखेंगे कि अमूमन नृत्य करने वाली कठपुतली किसी मुखौटे के साथ नहीं होती है। लेकिन यहां मौजूद सभी लोग मुखौटे पहने हुए हैं। मुखौटे देवी-देवताओं के पैटर्न में हैं, जिनकी हम पूजा करते हैं। ये इस बात का भी प्रतीक है कि आप अपने जीवन में चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन सर्वशक्तिमान ताकत उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

“यहां कठपुतलियों को लाने का सार लोगों को ये समझाना है कि हम अंत में देवताओं के हाथों की कठपुतलियां हैं। इसलिए भगवान जो चाहते हैं वही हम करते हैं। मूल रूप से हम यही कर रहे हैं। हम सभी एक कठपुतली का अभिनय कर रहे हैं। भगवान जो चाहता है, हम वही कर रहे हैं।”

वीडियो देखें-

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा