Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में पांच जवान शहीद

जेके

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हो गया, जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए. कल दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिससे सेना के पांच जवान शहीद हो गए. शुरुआत में जम्मू में हुए आतंकी हमले को हर कोई एक एक्सीडेंट मानकर चल रहा था. हालात ही ऐसे थे तेज बरसात के बीच भारतीय फौज का एक ट्रक जम्मू के भाटा धुरियन इलाके के जंगल से गुजर रहा था. ये ट्रक road opening party vehicle था जो फौज के मूवमेंट के पहले किसी भी बम या फिर संदिग्ध आतंकी का पता लगाते हैं. इस ट्रक में बैठे जवान भी अपनी ड्यूटी के बाद वापस लौट रहे थे.
इस ट्रक में राष्ट्रीय राइफल्स के जवान बैठे हुए थे. अचानक भाटा धुरियन इलाके में इस ट्रक पर फायरिंग होने लगी और उस पर ग्रेनेड से हमला शुरु कर दिया. आतंकियों ने इस ट्रक के oil tank को अपना निशाना बनाया जिसकी वजह से बेहद तेज बारिश में भी इस ट्रक में आग लग गई. इस आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए जब्कि एक बुरी तरह से जख्मी हो गया.
ट्रक में आग और धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश भी की. सेना और पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं. मौके को देखते ही फौज को समझ आ गया कि ये कोई हादसा नहीं है बल्कि आतंकी हमला है. इस हमले ने एक बार फिर 14 फरवरी 2019 के पुलवामा हमले की याद दिला दी है. ये वही इलाका है जहां पर भारतीय फौज का साल 2021 में सबसे लंबा एनकाउंटर चला था. ये एनकाउंटर 11 अक्टूबर 27 अक्टूबर चला था.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब