श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने आइजोल में की पदयात्रा

RAHUL

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मिजोरम के आइजोल में चानमारी जंक्शन से राजभवन तक लगभग चार से पांच किलोमीटर तक पदयात्रा की। राहुल गांधी मिजोरम के दो दिन के दौरे पर आइजोल पहुंचे। वे उत्तर-पूर्वी राज्य में सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।

राहुल गांदी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से हेलीकॉप्टर से आइजोल पहुंचे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे। मंगलवार को राहुल गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे लुंगलेई शहर का दौरा करेंगे और सार्वजनिक सभा भी करेंगे।

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

राजनैतिक दलों, नागरिक सामाजिक संगठनों और छात्र निकायों ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख को बदलने की अपील की है, क्योंकि तीन दिसंबर को रविवार है। रविवार राज्य के ईसाई समुदाय के लिए पवित्र दिन माना जाता है।

2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम में लगभग 87 प्रतिशत आबादी ईसाई है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट और मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट ने पहले ही सभी 40 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने कहा कि वो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं बीजेपी ने कहा कि वो अगले दो से तीन दिनों में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज