श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

घरेलू रसोई और कॉमर्शियल गैस कीमतों में फिर इज़ाफा।


दिल्ली: होली से ठीक पहले आम लोगों को महंगाई का एक बड़ा झटका मिला है। बुधवार को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रूपए बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ कॉंमर्शियल सिलेंडर का दाम भी बढ़ा दिया है। आज से कॉमर्शियल सिलेंडर में 350 रूपये की बढ़ोत्तरी लागू कर दी गई है।

बढ़ी हुई कीमतें 01 मार्च 2023 से लागू

राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रूपये हो गया है। पहले इसकी कीमत 1053 रूपये थी। घरेलू लिसेंटर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को इसके दाम बढ़ाए गए थे। मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर 1052.50 रूपए के बजाए अब 1102.50 रूपये में मिलेगा। कोलकाता में भी 1079 रूपये के बढ़कर 1129 रूपये पर पहुंच गया। वहीं चेन्नई में 1068.50रूपये की जगह 1118.50 रूपये में मिलेगा।

सिलेंडर की कीमतों में इजाफे से महंगाई में होगी बढ़ोत्तरी

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी के चलते खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ने तय माने जा रहे हैं। होली का त्योहार काफी नजदीक है और माना जा रहा है कि इस बार गुझिया की मिठास भी कम हो सकती है।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !