श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

“गूगल फॉर इंडिया” 2024


“गूगल फॉर इंडिया” इवेंट के दौरान गूगल ने घोषणा कर करके बताया है कि भारत में गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग जल्द ही शुरू करेगा। गूगल के इस कदम से बड़े पैमाने पर निवेश होगा और भारत में रोजगार के साधन बढ़ेंगें। इसके अलावा मेड इन इंडिया(Made in India) गूगल पिक्सल 8 की कीमत कम हो सकती है। गूगल के लेटेस्ट इन-हाउट Tensor G3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है।

इस इवेंट में हुई घोषणा के मुताबिक भारत में गूगल पिक्सल 8 स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग होगी। “मेड इन इंडिया” गूगल पिक्सल 8 अगले साल यानी 2024 तक भारत में बनना शुरू हो जाएगा। गूगल फॉर इंडिया इवेंट में आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव मौजूदगी में गूगल ने भारत में अपने स्मार्टफोन को बनाने का ऐलान कर दिया है।

ऐपल के बाद गूगल दूसरी दिग्गज टेक कंपनी है जिसने भारत में गूगल पिक्सल 8 सीरीज को बनाने का ऐलान किया है। साधारणतौर पर स्मार्टफोन कंपनियां भारत में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं। गूगल पिक्सल 8 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए लोकल और इंटरनेशनल प्लेयर्स के साथ साझेदारी की गई है।

भारत को होगा फायदा
गूगल पिक्सल 8 के भारत में बनने से बड़ा फायदा होगा। कहने का मतलब भारत में बड़े पैमाने पर निवेश होगा। साथ ही लोगों को रोजगार पैदा होगा और भारत की अर्थव्यस्था को फायदा होगा। इसके अलावा भारत में स्मार्टफोन बनाने की वजह से पिक्सल 8 की कीमत कम हो सकती है। मौजूदा वक्त में पिक्सल 8 प्रो के टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा है। लेकिन मेड इन इंडिया गूगल पिक्सल 8 के बनने कीमत घटकर हजारों में आने की संभावना जताई जा रही है।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Vastu Tips For Bedroom| shreshth bharat
Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Sultanpur robbery| shreshth bharat
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, एक लाख का था इनामी
Tirupati Temple Prasad| SHRESHTH BHARAT
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, जानें क्या है पूरा मामला
Pitru Paksha 2024:| shreshth bharat
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, इस विधि से करें तर्पण और पिंडदान
Israel Attacks Lebanon| SHRESHTH BHARAT
इजरायल ने लेबनान पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट, हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह दे रहे थे भाषण
PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला