Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुबई में IHC ने गाजा पट्टी में पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

20

दुबई में इंटरनेशनल ह्यूमैनिटेरियन सिटी (आईएचसी) ने आज गाजा पट्टी में पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। राहत सामग्री से भरा एक विमान दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिस्र के लिए उड़ान भर चुका है।

इजरायल ने गाजा पट्टी में कई जगहों पर हवाई हमला किया। इसमें दक्षिण के वे इलाके भी शामिल थे जिन्हें इजरायल ने सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया था। इससे इलाके के बीस लाख से ज्यादा फिलिस्तीनियों के बीच डर बढ़ गया है कि वे सुरक्षित नहीं हैं। दक्षिणी इज़राइल के शहरों में हमास के विनाशकारी हमले के जवाब में इज़राइल लगातार हमले कर रहा है।

बमबारी तब हुई जब इजराइल ने मिस्र को गाजा में सीमित मानवीय सहायता पहुंचाने की इजाजत देने पर रजामंदी जताई। गाजा के 20 लाख से ज्यादा लोगों में से ज्यादातर को खाने पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमले में घायल सैकड़ों लोगों को गाजा के मुख्य अस्पताल ले जाया जा रहा है लेकिन वहां जरूरी सामान की दिक्कत के कारण डॉक्टरों को फर्श पर ही घायलों की सर्जरी करनी पड़ रही है। गाजा की करीब आधी आबादी यानी 10 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी अपने घर छोड़कर भाग गए हैं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार