Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आदिपुरुष’ के बाद प्रभास जल्द ही फिल्म ‘सालार’ में आएंगे नजर

SALAAR

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर प्रभास ‘बाहुबली-2’ के बाद से ही एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म की सौगात देने में जुटे हुए हैं। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। लास्ट फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से प्रभास को काफी उम्मीद थी, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी।

‘आदिपुरुष’ के बाद अब प्रभास जल्द ही प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ में नजर आएंगे।  इस मूवी में उनका दमदार एक्शन होगा। क्रिसमस के खास मौके पर ये फिल्म ‘डंकी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

अब इस फिल्म के थिएटर में आने से पहले प्रभास ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए शाह रुख खान और सलमान खान की राह पर निकल पड़े हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रभास को आदिपुरुष की शूटिंग के दौरान कई बार फिल्म की लेंथ को लेकर और कई चीजों को लेकर सही महसूस नहीं हुआ। हालांकि, निर्देशक ओम राउत ने उन्हें इस बात का विश्वास दिलाया कि सब चीजें जैसे डिजाइन और प्लान की गयी हैं, उस हिसाब से ही हो रही हैं। लेकिन अब फिल्म का फाइनल आउटकम आया, तो एक्टर को निराशा हाथ लगी।

‘आदिपुरुष’ की असफलता के बाद अब प्रभास पूरी तरह से किसी भी निर्देशक के विजन पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं। शाह रुख खान और सलमान खान की तरह ही प्रभास भी अब फिल्मों की शूटिंग के दौरान अपना पूरा इनपुट देंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज