श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सलमान की अपकमिंग मूवी का टीजर हुआ रिलीज

TIGER3

बॉलीवुड स्टार सलमान खान  के फैंस का इंतजार खत्म हो गया। सलमान ने सोशल मीडिया पर टाइगर का मैसेज नाम से ‘टाइगर 3’ का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में सलमान खान अपने दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। इस टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सैलाब आ गया है गद्दार या देशभक्त?

इस टीजर की शुरुआत में सलमान खान एक ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान कह रहे हैं- ‘मेरा नाम अविनाश सिंह राठौर है लेकिन आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। 20 सालों में अपना सब कुछ इंडिया की हिफाजत के लिए लगा दिया। बदले में कुछ नहीं मांगा पर आज मांग रहा हूं। आज आप सबको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है ,टाइगर गद्दार है ,तो 20 साल की सर्विस के बाद मैं इंडिया से अपना सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बताएगा वो बोलेगा कि उसका बाप कौन था। जब तक टाइगर हारा नहीं तब तक मरा नहीं।’

इस टीजर में सलमान दमदार लुक के साथ दमदार एक्शन करते दिखे। इस फिल्म में सलमान खान इंडिया के रॉ एजेंट के किरदार में है तो वहीं सलमान की वाइफ का रोल निभा रहीं कैटरीना पाकिस्तान की रॉ एजेंट के रोल में है। हालांकि इस टीजर में कैटरीना को नहीं दिखाया गया है। खास बात है कि शादी के बाद कैटरीना की सलमान के साथ ये पहली फिल्म है।

‘टाइगर’ फिल्म के दो पार्ट पहले ही रिलीज हो चुके। साल 2012 में सलमान खान और कैटरीना की ‘एक था टाइगर’ फिल्म रिलीज हुई थी। इसके बाद 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। वहीं अब फैंस ‘टाइगर 3’ का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इसी साल दिवाली पर 10 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज