Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, इन शर्तों के साथ मिली कस्टडी पैरोल

Tahir Hussain Custody Parole: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर को कस्टडी पैरोल दी है। दरअसल, उसे यह पैरोल दिल्ली चुनाव में प्रचार करने के लिए दी गई है।
Tahir Hussain Custody Parole

Tahir Hussain Custody Parole: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर को कस्टडी पैरोल दी है। दरअसल, उसे यह पैरोल दिल्ली चुनाव में प्रचार करने के लिए दी गई है।

इन शर्तों के साथ मिली पैरोल

बता दें कि कोर्ट ने जेल के नियमों के समय के अनुरूप ताहिर हुसैन को दिन में 12 घंटे के लिए कस्टडी पैरोल दी है। यह कस्टडी पैरोल 29 जनवरी से 3 फरवरी तक है। साथ ही उसे घर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। 

ताहिर हुसैन को अपनी कस्टडी पैरोल का खर्चा खुद उठाना होगा। उन्हें दो दिनों तक लगभग दो लाख रुपये जमा करने होंगे। इस धनराशि का उपयोग उनके साथ तैनात किए गए स्टाफ और जेल वैन पर खर्च होगा।

साथ ही उन्हें पार्टी ऑफिस जाने की इजाजत होगी और वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में बैठकों में हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन घर नहीं जा सकेंगे। साथ ही वह अदालत में लंबित मामलों को लेकर भी किसी तरह की बयानबाजी नहीं करेंगे।

AIMIM ने बनाया है उम्मीदवार

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने ताहिर हुसैन को विधानसभा क्षेत्र मुस्तफाबाद से अपना प्रत्याशी बनाया है। 24 फरवरी, 2020 को उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 53 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के लिए करेंगे प्रचार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग