श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल मारपीट केस में SC ने बिभव को इन शर्तों पर दी जमानत

Swati Maliwal assault case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 2 जुलाई को स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में विभव कुमार को जमानत दे दी है। विभव को कोर्ट ने कुछ शर्तों के आधार पर ये राहत दी है।
vibhav kumar bail

Swati Maliwal assault case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 2 जुलाई को स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में विभव कुमार को जमानत दे दी है। विभव को कोर्ट ने कुछ शर्तों के आधार पर ये राहत दी है। इसी दौरान कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत याचिका पर टिप्पणी भी की।

कोर्ट ने कहा कि आरोपी को 100 दिन से ज्यादा हिरासत में रहते हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला साधारण चोट का है तो आरोपी को ज्यादा दिन जेल में नहीं रखा जा सकता है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार की जमानत का कड़ा विरोध किया और कहा कि विभव सबूतों और गवाहों को हानि पहुंचा सकता है। इस मामले में अभी और गवाहों को पेश करना बाकी है।

दिल्ली पुलिस के इस जवाब पर कोर्ट ने कहा कि हम विभव के लिए इस तरह की शर्त रखेंगे कि वह ऐसा कुछ नहीं कर सकेगा।

क्या था मामला?

विभव कुमार को 18 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। विभव कुमार पर आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में मारपीट का आरोप लगा था। इससे पहले कोर्ट ने 12 जुलाई को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक इस मामले में 51 गवाहों के बयान होने हैं, जिस वजह से मुकदमे में समय लगेगा।

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल, नितेश कुमार ने रचा इतिहास

जज ने कहा, एडिशनल सॉलिसीटर जनरल का कहना है कि आरोपी अहम गवाहों और सबूतों के साथ छेडछाड़ कर सकता है। उनका कहना है कि उन गवाहों के बयान होने तक जमानत न दी जाए। हम ऐसी शर्त लगाना चाहते हैं, जिससे वह ऐसा न कर सके। अगर आरोपी गवाहों पर असर डालने की कोशिश करेगा, तो इसे जमानत का दुरुपयोग माना जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने इन 5 शर्तों के साथ दी जमानत

  • आरोपी सीएम के घर और ऑफिस न जाए।
  • आरोपी को कोई ऐसा पद न दिया जाए जिससे वह सबूतों को प्रभावित कर सके।
  • विभव को सीएम का निजी सचिव या ऐसा कोई पद न दिया जाए।
  • जिस पार्टी से आरोपी जुड़ा है, उसके नेता इस केस पर टिप्पणी न करें।
  • 3 महीने के अंदर अहम गवाहों के बयान निचली अदालत में दर्ज करें।

ये भी पढ़ें- बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ‘दोषी हो तो भी घर नहीं…’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य