श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल ‘शराब घोटाले’ की सच्चाई कल करेंगे उजागर: सुनीता केजरीवाल

Sunita Kejriwal

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में ईडी की कस्टडी में मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है। सुनीता केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के इस कथित शराब घोटाले की सच्चाई पर केजरीवाल कल बड़ा खुलासा करेंगे।

इससे पहले मंगलवार की शाम सुनीता केजरीवाल ने ईडी के ऑफिस में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। सुनीता ने बुधवार दोपहर को एक ब्रीफ प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी करते हुए बताया कि केजरीवाल गुरुवार को कोर्ट में दिल्ली के कथित शराब घोटाले की डिटेल का खुलासा कर देंगे।

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा-

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति के मामले में गिरफ्तार किया था जो मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ केस है। केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में हैं। इस मामले को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर और विनई कुमार सक्सेना ने जुलाई 2022 में उजागर किया था। उन्होंने एक रिपोर्ट में बताया था कि इस नीति को लागू करने में अनियमितताएं बरती गई थी।

ईडी ने केजरीवाल को अपनी हिरासत में लेने के बाद जब कोर्ट में पेश किया था तो उन्हें इस मामले का मुख्य सरगना बताया था। बता दें इसी मामले में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह जैसे ‘आप’ नेता पहले से ही हिरासत में हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका