Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किसानों का आंदोलन बढ़ता देख, DMRC ने 8 मेट्रो स्टेशनों पर गेट बंद करने की घोषणा की

dmrc\Delhi\Bawana stadium\farmersmarch\Shreshth Bharat|

राज्य सरकारों ने भी यातायात सलाह जारी की है। दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे द्वारा एक यात्रा सलाह भी जारी की गई है, लेकिन इन अलर्ट के बावजूद, आज दिल्ली की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम है और बहुत से लोग ट्रैफिक से बचने के लिए अपने वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को चुन रहे हैं। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, तो इससे संबंधित आपके लिए एक अपडेट है।

किसान दिल्ली पहुंचकर आंदोलन कर रहे है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगभग 200 किसान यूनियनें दिल्ली की ओर बढ़ कर आंदोलन रही हैं। पुलिस द्नारा बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने के प्रयास ने एनसीआर में ट्रैफिक को बहुत प्रभावित किया है। जिस वजह से लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है,इसी वजह से सोमवार को दिल्ली के कई बॉर्डर को सील कर दिया गया था। विरोध के कारण हरियाणा के कुछ हिस्सों और पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो ने इस बात को ध्यान में रखते हुए, इन स्टेशनों के गेट बंद करने की घोषणा की है।

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के अलावा, दिल्ली के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी गेट हैं, जो किसान आंदोलन के कारण सुरक्षा कारणों से अभी बंद रहेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान DMRC के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ”सुरक्षा निर्देशों के तहत-

  1. राजीव चौक
  2. मंडी हाउस
  3. .केंद्रीय सचिवालय
  4. .पटेल चौक
  5. .उद्योग भवन
  6. जनपथ
  7. बाराखंभा रोड के कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं, हालांकि स्टेशन अभी भी चालू हैं ।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग