श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

MP चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट


अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन मुंडा भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई इन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम सूची से गायब है। कई लोगों का मानना है कि भारती ने 2003 में राज्य में बीजेपी को सत्ता में पहुंचाया था। तब से (दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की अवधि को छोड़कर जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी) बीजेपी राज्य में शासन कर रही है।

स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम गायब होने के बारे में उमा भारती ने टीकमगढ़ जिले में कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ (प्रचार करने के लिए) दी है। उन्होंने कहा “अगर मुख्यमंत्री चौहान चाहें तो पार्टी के लिए मेरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो नेता ने कहा कि ये सवाल बीजेपी प्रमुख नड्डा से पूछा जाना चाहिए। पिछले साल उमा भारती ने राज्य में शराब की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया था जिससे बीजेपी सरकार के लिए असहज हालात पैदा हो गए थे।

बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि राज्य में पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवारों ने अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी शाह और आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भेजा जाए। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haryana Politics
BJP ने राहुल गांधी को भिजवाई 1 किलो जलेबी, एक्स पर पोस्ट कर कही यह बात
Jammu and Kashmir| SHRESHTH BHARAT
Jammu and Kashmir: अनंतनाग में सेना के जवान का मिला शव, शरीर पर चाकू और गोली के निशान
Yogi Adityanath Government
CM योगी का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन और बोनस
akhilesh yadav
सपा ने उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, करहल से तेज प्रताप को मिला टिकट
PM Modi Meets Nayab Singh Saini
PM मोदी ने नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, ऐतिहासिक जीत के लिए दी बधाई
IND Vs BAN 2nd T20
IND Vs BAN के बीच दूसरा टी20 मैच आज, सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम