Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली की नरेला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत; छह घायल

आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। घटनास्थल से आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
Factory Fire in Delhi

Factory Fire in Delhi: दिल्ली के नरेला औद्योगिक इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस इलाके के एक मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में सुबह करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। घटनास्थल से आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। बाकी घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने मीडिया को बताया कि भागने के दौरान कुछ लोगों को चोट लगी है। अभी तक के जांच में यह पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन से गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पड़े- रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग