श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मसूरी में ओला उबर की कैसे होगी ऐंट्री

OLA

यूं तो पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है पर मसूरी का मौसम आजकल गर्म हो गया है। वैसे तो ओला उबर कंपनियों से देश के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पर, कुछ समूह और लोग आज भी इसके विरोध में दिखते हैं। ऐसा ही कुछ मसूरी में भी देखा जा रहा है। ओला उबर के आने से स्थानीय टैक्सी चालक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे तो टैक्सी चालक पहले भी इसपर अपनी आपत्ति जता चुके हैं लेकिन इस बार विरोध का अंदाज कुछ अलग है।


मसूरी में ओला और उबर जैसी कंपनियों की सर्विस शुरू होने को लेकर टैक्सी चालकों ने अपना विरोध जताया है। टैक्सी कार ओनर एसोसिएशन ने इसपर अपना कड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। टैक्सी चालकों के मुताबिक मसूरी पेट्रोल पंप के पास पार्किंग पर कुछ लोग ओला और उबर के ऑफिस का निर्माण कर रहे हैं जिसपर इन्हें कड़ी आपत्ति है। टैक्सी चालकों ने साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर मसूरी में ओला और उबर की सेवाओं का संचालन नहीं होने देंगें।


टैक्सी चालकों ने RTO की बैठक में भी ओला उबर से संचालन का विरोध जताया था। इनका कहना है कि RTO की मदद से ही ओला और उबर कैब का संचालन हो रहा है। मसूरी के टैक्सी चालक पहले भी इसपर अपना विरोध जता चुके हैं। टैक्सी चालकों की एसोसिएशन ने इस संबंध में विधायक गणेश जोशी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज किया था। टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही परिवहन कमिश्नर के सामने अपना विरोध प्रकट करेगा।

मसूरी के टैक्सी चालक ओला, उबर के संचालन और गड्डामार वाहनों के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। टैक्सी कार ओनर एसोसिएशन में करीब 850 सदस्य हैं। टैक्सी ड्राइवर्स का कहना है कि अगर इनकी बात नहीं मानी गई तो वो अपने वाहनों की चाबी RTO दफ्तर में जमा कर देंगे। अगर ऐसा हुआ तो यहां आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप