Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल की उम्मीदों पर फिरा पानी, कोर्ट ने 27 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Court Extended Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज आबकारी घोटाला मामले पर सुनवाई करते हुए केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी।
Court Extended CM Arvind Kejriwal Judicial Custody

Court Extended Kejriwal Judicial Custody: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज आबकारी घोटाला मामले पर सुनवाई करते हुए केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी।

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 27 अगस्त तक बढ़ा दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनको जमानत मिलने और जेल से बाहर आने के दरवाजे बंद हो गए।

सीबीआई की चार्जशीट पर विचार कर सकती है अदालत

बता दें कि विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर, उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत अवधि 27 अगस्त तक बढ़ा दी। अदालत केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर 27 अगस्त को विचार कर सकती है।

जानिए पूरा मामला

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को एक्साइज पॉलिसी 2021-22 को लागू किया था। नई पॉलिसी के तहत शराब कारोबार से सरकार बाहर आ गई और पूरी दुकानें निजी हाथों में चली गई थीं। दिल्ली सरकार ने दावा किया था कि नई शराब नीति से माफिया राज खत्म होगा और सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग