Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन शोषण, गुस्साएं लोगों ने रेल रोककर किया प्रदर्शन

Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के साथ यौन-शोषण का मामला सामने आया है। इसको लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बदलापुर स्टेशन पर रेल रोककर विरोध प्रदर्शन किया।
Badlapur School Protest

Badlapur School Protest: महाराष्ट्र के बदलापुर में दो स्कूली बच्चियों के साथ यौन-शोषण का मामला सामने आया है। इसको लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बदलापुर स्टेशन पर रेल रोककर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच मध्य रेलवे ने बताया कि इस प्रदर्शन से बाधित 10 ट्रेनों को अलग-अलग मार्गो से भेजा गया।

बता दें कि इस प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल थीं। इस प्रदर्शन के बाद सुबह 10:10 बजे से अंबरनाथ और कर्जत स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं।

पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उस स्कूल में तोड़फोड़ की, जहां पिछले सप्ताह कथित घटना हुई थी। बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भी पथराव किया गया।

ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डूमरे और जिला कलेक्टर बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी। लोगों से अपील की जा रही है कि वह रेलवे ट्रैक से हट जाएं।

महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करने के लिए बदलापुर स्टेशन पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 17 अगस्त को पुलिस ने इस मामले में स्कूल के अटेंडेंट को गिरफ्तार किया था। शख्स पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं 3 और 4 साल की दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था।

लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा