श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

JDU की कार्यकारिणी से पहले ललन सिंह ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा? 

ln

बिहार की राजनीति कब किस ओर करवट लेगी कोई नहीं बता सकता। सियासी गलियारे में आज एक इस्तीफे की खबर ने हलचल बढ़ा दी है। दिल्ली में 29 दिसंबर को होने वाली JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सहयोगी एवं भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी पहले से आशंका जता रहे थे लेकिन कल नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी में सब ठीक है. हालांकि 24 घंटे के भीतर जो संकेत मिले हैं वो अच्छे नहीं कहे जा सकते. इसकी वजह उन अटकलों में भी छिपी है जो बिहार की राजनीति को समझने वाले लोग पिछले 4-5 दिन से लगा रहे हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की दिल्ली बैठक में पीएम कैंडिडेट को लेकर बात नहीं बनी तो कहा गया कि नीतीश कुमार नाराज हो गए। कुछ लोग तो एनसीपी और शिवसेना जैसा सीन बिहार में बनने की बात कर रहे हैं।

पटना में खबर कुछ दिन पहले से उड़ने लगी थी कि नीतीश कुमार ललन सिंह को पार्टी चीफ के पद से हटा सकते हैं। तब 29 दिसंबर को दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिए जाने की बात कही जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार खुद पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं। दरअसल, नीतीश के सलाहकारों ने उन्हें सलाह दी है कि पार्टी अध्यक्ष का पद उनके पास रहेगा तो पार्टी के भीतर किसी भी तरह की अंदरूनी कलह या फूट से निपटने में मदद मिल सकती है। साथ ही आज रामनाथ ठाकुर का नाम JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चलने लगा है. वह कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं और नीतीश के करीबी भी. वह अभी जेडीयू से राज्यसभा सदस्य हैं

इधर नीतीश कुमार ललन सिंह के रवैये से नाराज चल रहे हैं। ललन की आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव से बढ़ती नजदीकी नीतीश की चिंता बढ़ा रही थी। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक ललन सिंह 2024 का लोकसभा चुनाव फिर से मुंगेर से लड़ना चाहते हैं और हो सकता है कि वह RJD के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरें. नीतीश को यह भी खबर मिली थी कि ललन सिंह विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के साथ ठीक तरह से समन्वय नहीं कर रहे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य