Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘वोट बंटा तो BJP…,’ AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान बड़ा बयान

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान चुनाव लड़ रहे हैं। शाहीन बाग में चुनावी सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि 'वोट बंटा तो बीजेपी' आ जाएगी।
Amanatullah Khan

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान चुनाव लड़ रहे हैं। शाहीन बाग में चुनावी सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि ‘वोट बंटा तो बीजेपी’ आ जाएगी। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में काफी प्रभावी रहा है। इस आम आदमी ने बहुत बवाल खड़ा किया था। इसी बीच दिल्ली चुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने बीजेपी का डर दिख रहा है। इसलिए उन्होंने कहा है कि अगर वोट बंटेगा तो बीजेपी आ जाएगी।

‘वोट बंटा तो बीजेपी’- अमानतुल्लाह खान

शाहीन बाग में सभा को संबोधित करते हुए अमानतुल्लाह खान ने ‘आप’ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली वासियों को ‘आप’ सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने कई अहम काम किए।

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, उन्होंने सभा के दौरान लोगों से कहा कि एकजुट होकर बिना बंटे ‘आप’ के पक्ष में मतदान करें। बीजेपी पर निशाना साधते हुए ‘आप’ प्रत्याशी ने बुलडोजर कार्रवाई का आरोप लगाया। बताते हैं कि ओखला विधानसभा कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन अब यहा आम आदमी और केजरीवाल छाएं हुए हैं।

ये भी पढ़ें- बालासाहेब ठाकरे की जयंती आज, PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

एआईएमआईएम ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया

आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमानतुल्लाह खान को ओखला सीट से दो बार जीत मिल चुकी है. ‘आप’ प्रत्याशी को ओखला से अब जीत की हैट्रिक लगाने कोशिश करेंगे। हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया है। कांग्रेस ने अरीबा खान और बीजेपी ने मनीष चौधरी को मैदान में उतारा है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को चुनाव होगा। मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।

ये भी पढ़ें- केस रफादफा करना चाहती है पुलिस, आतिशी ने EC को लिखा पत्र

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर