Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अगर BJP जीती तो अमित शाह PM होंगे, केजरीवाल के बयान पर भड़के गृह मंत्री

Amit Shah | Arvind Kejriwal | Lok Sabha Election 2024 | shreshth bharat |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज AAP कार्यालय में पहला चुनावी भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है, तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सरकार बनने के दो महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पद से हटा दिया जाएगा। केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, “इस देश के लोग, चाहे वे पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण या पूर्वोत्तर से हों, वे पीएम मोदी के साथ खड़े हैं। इंडी गठबंधन के सभी नेता जानते हैं कि हम 400 सीटें पार करने जा रहे हैं और मोदी जी तीसरी बार इस देश के पीएम बनेंगे, इसलिए वे इस तरह की गलतफहमी फैला रहे हैं। भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है और मोदी जी 2029 तक देश का नेतृत्व करेंगे और मोदी जी आगामी चुनावों का भी नेतृत्व करेंगे। INDI गठबंधन के लिए कोई अच्छी खबर नहीं है, वे इस तरह के झूठ फैलाकर चुनाव नहीं जीत सकते।”

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘अगर बीजेपी जीती तो अमित शाह पीएम होंगे’ वाली टिप्पणी पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है, “भारत के प्रधानमंत्री से ज्यादा लोकतांत्रिक कोई दूसरा नेता नहीं है। विपक्ष हर दिन पीएम मोदी को गाली देता है। लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।”

बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति ( Delhi Excise Policy) 2021-22 से जुड़े मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। आम आदमी पार्टी की सरकार पर शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने और बदले में 100 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में पहले ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और बीआरएस की नेता के कविता को भी गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अरविंद केजरीवाल चौथे हाई प्रोफाइल नेता बने, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग