Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी को कहा ”धन्यवाद”

1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 16 अक्टूबर को गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ सुंदर पिचाई से वर्चुअली बातचीत की। पीएम मोदी ने पिचाई के साथ बातचीत में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम के विस्तार में भागीदारी से जुड़ी गूगल की योजनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी ने भारत में क्रोमबुक्स के निर्माण के लिए एचपी के साथ गूगल की साझेदारी की सराहना की। पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री ने गूगल की 100 भाषाओं की पहल की तारीफ की और एआई टूल्स को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने गूगल को गुड गवर्नेंस के लिए एआई टूल्स पर काम करने के लिए भी प्रेरित किया।”

पीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशंस सेंटर खोलने की गूगल के प्लान का स्वागत किया। पीएमओ ने बताया कि पिचाई ने मोदी को ‘गूगल पे’ और यूपीआई की पहुंच बढ़ाकर भारत में वित्तीय समावेशन में सुधार लाने की गूगल की योजनाआं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत के विकास पथ में योगदान देने के लिए गूगल की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी ने गूगल को एआई शिखर सम्मेलन में आगामी वैश्विक साझेदारी में योगदान करने के लिए भी आमंत्रित किया। भारत दिसंबर 2023 में दिल्ली में इस सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद 

अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में कई चीजों पर चर्चा हुई, जिसमें हमने अपने परिचालन को विस्तार से बताया। इसके अलावा, हमने एआई के इस्तेमाल सहित साझेदारी पर चर्चा की।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार