Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi Mayor Election: महेश खिच्ची होंगे AAP के उम्मीदवार, 26 अप्रैल को होगा मतदान

mahesh khichi | mayor | delhi mayor election | gopal rai | shreshth bharat

Delhi Mayor Election: 26 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी की ओर से महेश खिच्ची मेयर पद के उम्मीदवार होंगे। फिलहाल ये करोल बाग के वार्ड देवनगर से हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार महेश खिच्ची होंगे। ये करोल बाग के देव नगर वार्ड-84 से पार्षद हैं।

गोपाल राय का कहना है कि महेश खिच्ची ने जमीनी स्तर से काम शुरू किया। सबसे पहले बूथ प्रेजिडेंट, फिर वार्ड प्रेजिडेंट बनें। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए रविंद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली में मेयर का चुनाव 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें दिल्ली नगर निगम के 250 सदस्य, दिल्ली के 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक हिस्सा लेंगे। यदि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों दलों के प्रत्याशी चुनाव में हिस्सा लेंगे तो इस दिन फिर से निगम सदन के अंदर भारी कोलाहल देखने को मिल सकता है।

इस बार कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन देने का एलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस के सदस्यों का निगम सदन में सिटिंग प्लान बदल जाएगा। पहले कांग्रेस दल के सदस्य विपक्ष में शामिल होते थे, तब ये सदन में बांयी तरफ सबसे आगे बैठते थे, लेकिन आप को समर्थन देने के बाद इन्हें आप के पीछे बैठना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही