Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजधानी में 11 बजे तक हुई 21.69% वोटिंग, यहां जानें कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Delhi Lok Sabha Election: सात लोकसभा सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राजधानी में 2,627 जगहों पर...
Delhi Lok Sabha Election

Delhi Lok Sabha Election: राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के 6वें चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। पोलिंग बूथों पर वोट डालने पहुंचे मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सात लोकसभा सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राजधानी में 2,627 जगहों पर 13,641 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

दिल्ली में 11 बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग

  • चांदनी चौक- 18.55%
  • पूर्वी दिल्ली-22.41%
  • नई दिल्ली- 19.18%
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली- 24.49%
  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली- 22.67%
  • दक्षिणी दिल्ली- 21%
  • पश्चिमी दिल्ली- 21.56%

BJP प्रत्याशी मनोज तिवारी ने डाला वोट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दिल्ली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को दिल्ली में क्लीनस्वीप करेगी।

परिवार के साथ केजरीवाल ने डाला वोट (Delhi Lok Sabha Election)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ वोट दिया।

प्रियंका गांधी ने किया मताधिकार का प्रयोग

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में मतदान किया। राहुल गांधी द्वारा आम आदमी पार्टी को वोट देने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “हम अपने संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट डाल रहे हैं… मुझे इस बात पर गर्व है।” कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी वोट डाला। इस दौरान मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।

यह भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: क्या CM Yogi और Amit Shah के बीच छिड़ गई हैं जंग?

वही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी वोट डाला और लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनकी पत्नी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले 2 घंटे कैसा रहा वोटिंग का हाल?

बता दें कि दिल्ली में पहले दो घंटे में 8.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में अब तक 8.82 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर पूर्वी सीट पर अभी तक सबसे ज्यादा 10.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार