Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘आप’ को नहीं मिली राहत की सांस, CM केजरीवाल संग सिसोदिया का ये हाल

delhi excise policy case supreme court rejects manish sisodia bail plea

लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल पहले से तिहाड़ जेल में बंद हैं और आम चुनाव के बीच उनके बाहर आने की उम्मीदें कम दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी को कोर्ट ने एक बार फिर से खारिज कर दिया है। यह दूसरी बार हुआ है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से सिसोदिया की अर्जी को खारिज किया गया है। सिसोदिया के वकील का कहना है कि इस फैसले को वे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

शराब नीति केस से जुड़ा है मामला

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के नेता लगातार मुश्किल में घिरे नजर आ रहे हैं। दो बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद सिसोदिया जरूर राउज एवेन्यू कोर्ट को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख कर रहे हैं लेकिन उनकी राह इतनी आसान नजर नहीं आ रही है। इससे पहले सीबीआई ने सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध दर्ज करते हुए कहा था कि वे ही दिल्ली शराब नीति मामले में असली किंगपिन हैं। ऐसे में अगर उनको जमानत देकर खुला छोड़ दिया गया तो यह कहीं न कहीं केस से खिलवाड़ करने जैसा होगा। सीबीआई ने कहा कि सिसोदिया कहीं न कहीं सबूतों और गवाहों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।

पत्नी सुनीता ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान

केजरीवाल की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता ने आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। दिल्ली की लोकसभा सीटों पर सुनीता ने रोड शो भी निकाला है। हालांकि पार्टी के इलेक्शन सॉन्ग को लेकर भी चुनाव आयोग ने खड़े किए हैं। आयोग ने गाने पर सवाल खड़े करते हुए इसमें तब्दीली की बात कही है। इसको लेकर पार्टी नेता आतिशी सिंह ने आयोग को बीजेपी से मिला हुआ बताया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल