श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

आज शपथ ग्रहण करेंगी दिल्ली की नई सीएम आतिशी, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

दिल्ली में नई सरकार का गठन आज यानी 21 सितंबर को होगा। इसी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।
Delhi CM Oath Ceremony| shreshth bharat

Delhi CM Oath Ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।

दिल्ली में नई सरकार का गठन आज यानी 21 सितंबर को होगा। इसी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू ने 5 मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। आतिशी के साथ-साथ 5 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (Delhi CM Oath Ceremony) दिल्ली स्थित राज निवास में साढ़े चार बजे होगा।

ये पांच विधायक कैबिनेट मंत्री के रूप में लेंगे शपथ

शनिवार शाम करीब 4:30 बजे आतिशी सीएम पद की शपथ लेंगी। वहीं, आतिशी के साथ 5 अन्य कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज के नाम शामिल है।

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस

हाल ही में शराब नीति मामले में जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गईं थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tirupati Temple Laddu Controversy| SHRESHTH BHARAT
तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद के बाद कर्नाटक में सख्ती, अब इस घी से बनेगा प्रसाद
Ind vs Ban |shreshth bharat
Ind vs Ban: शुभमन गिल और पंत ने जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 515 रनों का लक्ष्य
Sukhvinder Singh Sukhu: |shreshth bharat
हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, जम्मू-कश्मीर का चुनावी दौरा रद्द
Bigg Boss 18 Update | shreshth bharat
Bigg Boss 18 में नजर आएंगी नायरा बनर्जी, इन एक्टर्स के नाम भी शामिल; देखें लिस्ट
Delhi CM Oath Ceremony| shreshth bharat
आज शपथ ग्रहण करेंगी दिल्ली की नई सीएम आतिशी, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
Pind Daan | श्रेष्ठ भारत
इस नदी में तर्पण करने से मिलता है गया के बराबर फल, प्रभु राम ने भी यहां किया था पिंडदान