श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम केजरीवाल के घर आज फिर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

KKK

केजरीवाल द्वारा BJP पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाने के मामले में आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची। इससे पहले भी कल क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल के घर नोटिस देने पहुंची थी।

हांलाकि कल भी दिल्ली पुलिस CM के घर नोटीस देने पहुंची थी पर अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के सामने आने से इनकार कर दिया था। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम आज फिर से नोटिस देने सीएम आवास पहुंची। क्राइम ब्रांच का कहना हैं कि वह नोटिस अरविंद केजरीवाल को ही देगें।

शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंची थी क्राइम ब्रांच की टीम

शुक्रवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची थी। लेकिन आतिशी के चंडीगढ़ में होने के कारण क्राइम ब्रांच उन्हें नोटिस नहीं दे पाई थी। कयास लगाए जा रहे है कि क्राइम ब्रांच फिर आज शिक्षा मंत्री के गर भी नोटिस देने जाएगी।  क्राइम ब्रांच ने नोटिस में दोनों मंत्रीयों से BJP पर लगाए गए आरोपों के साक्ष्य के साथ अन्य सभी जानकारीया मांगी है। साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को जांच में शामिल होने के लिए भी कहा है। शिक्षा मंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने BJP पर यह आरोप लगाया था कि BJP ने AAP के सात विधायकों को खरीदने के लिए BJP ने विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था। 

क्या हैं मामला?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 27 जनवरी को BJP पर यह आरोप लगाया था कि BJP ने AAP के सात विधायकों को खरीदने के लिए उन्हें 25-25 करोड़ रुपये और पार्टी का टिकट देने का लालच दिया हैं।  

एक्स पर दी थी जानकारी

अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए साएम ने लिखा था कि पिछले दिनों BJP ने हमारे दिल्ली के सात MLA को कहा है कि कुछ दिन बाद हम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLA को तोड़ेंगे। 21 MLA से बात हो चुकीं है और बाकियों से भी बात चल रही हैं। इसके बाद हम दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। तुम भी आ जाओ BJP में। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वाएगें।

हालांकि BJP को दावा है कि BJP ने 21 MLA से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार BJP ने अभी तक सात MLA को ही संपर्क किया है। यह मुझे किसी शराब घोटाले की जांच के लिए गिरफ्तार नहीं कर रहे बल्कि दिल्ली में AAP की सरकार गिराने के लिए साजिस कर रहे हैं।  हमारी सरकार को गिराने के लिए BJP ने पिछले नौ सालों में कई साजिसे किए हैं। लेकिन उन्हें कभी कोई सफलता नहीं मिली है। जनता ने और भगवान ने हमेशा हमारा साथ दिया हैं। हमारे सभी MLA भी हमारे साथ मजबूती से खड़े हैं। इस बार भी ये सफल नहीं होंगे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज