Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi-NCR में भारी बारिश, जलमग्न हुईं सड़कें; कई जगह ट्रैफिक जाम

Delhi NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई, जिसके बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली।
Delhi NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति

Delhi NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है।

जलभराव से ट्रैफिक जाम

महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। वाहनों को सड़क पार करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। धौला कुआं में कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।

जलभराव से गाड़ियों की रफ्तार थमी

सड़कों पर जलभराव होने से गाड़ियों की रफ्तार धम गई। कई जगह भारी जाम देखने को मिल रहा है। लोगों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

31 अगस्त को होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से आज दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल और गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश होगी। विभाग ने 31 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।

‘UPSC को मेरी उम्मीदवारी को…’ HC में खेडकर ने जवाब किया दाखिल

IMD के मुताबिक, आज गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 और 31 अगस्त को ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गृह मंत्रालय ने मोहन भागवत की सुरक्षा ASL की, IB ने किया था अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 को छत्तीसगढ़ में, 31 को विदर्भ में, 01 और 02 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में, 30 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ में, 02 और 03 सितंबर को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, 30 अगस्त-03 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश में, 30 अगस्त-02 सितंबर के दौरान विदर्भ में, 29 अगस्त-02 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में, 01 और 02 सितंबर को मराठवाड़ा में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा