Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राज्यसभा चुनाव का भाजपाई समीकरण

RJ

भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली पड़ी 56 सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। भाजपा जहां लोकसभा 2024 की रणनीति पर काम शुरु कर चुकी है वहीं साथ ही साथ भाजपा की नजर राज्यसभा चुनावों पर भी टिकी हुई है। ऐसे में भाजपा ने नीतीश के साथ गठजोड़ बनाकर बिहार को अपने पाले में कर लिया है साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पहले से ही बाजी मार ली है। उसके पास राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आ चुका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणांचल, असम, मणिपुर, त्रिपुरा और गोवा में भी भाजपा की ही सरकार है। जिससे भाजपा कहीं न कहीं आश्वासत है कि गेंद अब उसके पाले में ही है राज्यसभा भी और लोकसभा भी।

आयोग द्वारा सोमवार को जारी सूचना के अनुसार 15 राज्यों की खाली इन 56 राज्यसभा सीटों के लिए आगामी 27 फरवरी को चुनाव होगा। सीटों पर चुनाव के लिए अभ्यर्थी आगामी 15 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जिसके बाद 27 फरवरी को सवेरे 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव भारत के कुछ राज्य विधानमंडलों के बीच 6 साल के नियमित चक्र के हिस्से के रूप में होंगे।

13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल आगामी 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। जबकि दो राज्यों के शेष 6 सदस्य 3 अप्रैल को सेवा निवृत्त होंगे। राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का हो ता है. जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना , राजस्थान, ओड़िशा , उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवा निवृत्त हो जोते हैं।

15 राज्यों में होने वाले 56 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव तारीख का ऐलान हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार यानी 29 जनवरी को घोषणा करते हुए बताया कि राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होंगे। इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक होगी। साथ ही मतदान सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे के बीच होगा और वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। इस बीच राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सभी राजनैतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है की यूपी में राज्यसभा को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी में कांटे की टक्कर हो सकती है।

अगामी 2 अप्रैल को UP में 10 राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं। जिसके लिए अभी से सभी पार्टियों ने जोड़-तोड़ के साथ सियासी समीकरण बैठाने की कवायद शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यहाँ जो 10 सीटें खाली हो रही हैं, उनमें से कुल 9 सीटें भाजपा के पास है तो वहीँ सपा के पास 1 सीट जया बच्चन के पास है।

कार्यकाल जिन सदस्यों का पूरा होने वाला है –

BJP :- सुधांशु त्रिवेदी, सकलदीप राजभर, अनिल जैन, कांता कर्दम, अनिल अग्रवाल, विजय पाल तोमर, विजय पाल तोमर, हरनाथ सिंह यादव, अशोक बाजपेयी

SP :- जया बच्चन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही