श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाजपा ने चंडीगढ़ की डोर से इंडिया गठबंधन को तोड़ डाला

CHN

भाजपा ने नीतीश को अपनी ओर कर बिहार की राजनीति में जो खलबली मचायी थी वो आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि पंजाब का चंडीगढ़ के चुनाव ने राजनीति के हवन में घी का काम कर गया है। मेयर चुनाव में भाजपा की जीत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की नींद हराम कर दी है। क्योंकि इस चुनाव में AAP-कांग्रेस के गठबंधन की जीत अमूमन तय मानी जा रही थी। लेकिन भाजपा ने इस बाजी को पलट कर रख दिया।


चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था। इंडिया गठबंधन के तहत दोनों पार्टियों ने बिना किसी विवाद के इस चुनाव में हिस्सा लिया। चुनाव के बाद जब वोटों की गिनती हुई तो आप-कांग्रेस के होश उड़ गए। भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर के खाते में 16 वोट ही हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। भाजपा के जीतते ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने धोखाधड़ी का आरोप भाजपा पर जड़ दिया।

गुस्से में बौखलाई आप ने भाजपा पर धांधली के आरोप लगाए हैं। पंजाब के मुख्यंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा की जीत को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन तक कह दिया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है। मान से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दिनदहाड़े बेइमानी की गई है। राघव चड्ढा ने कहा कि जीत के लिए भाजपा ने धांधली की हद पार कर दी।

8 वोटों के कारण हार जीत ने सियासी गहमागहमी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका कनेक्शन 8 वोटों से है। इस चुनाव में 8 वोट अवैध घोषित किए गए हैं। ये 8 वोट अवैध नहीं घोषित किए गए होते तो नतीजे की तस्वीर अलग हो सकती थी। राघव चड्ढा ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि 8 वोट अवैध घोषित करना, भाजपा की सोची-समझी साजिश है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव की नतीजे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार की हार से स्पष्ट है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेशों में “रिकॉर्ड विकास” हुआ है। इंडिया गठबंधन अपनी पहली चुनावी लड़ाई में ही भाजपा से हार गया।

भाजपा एक एक कर अपने शातिर दांव चलती है और विरोधी चित होते जा रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य